असम : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने HSLC या AHM 10वीं-12वीं की परीक्षा 2022 के लिए डेटशीट (Assam 10-12 datesheet) जारी कर दी है. जो भी स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – sebaonline.org पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं. हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी और 31 मार्च को समाप्त होंगी. परप्रैक्टिकल परीक्षाएं (practical exams) 4 और 5 मार्च को होंगी, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी जबकि थ्योरी परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे और दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक होगी.

परीक्षा के दौरान, उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दस अतिरिक्त मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षाएं (Exam Time) दो सत्रों में होंगी. सुबह के सत्र में पढ़ने का समय सुबह 8:50 से 9 बजे तक और दोपहर में 1:20 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दिया जाएगा, आधिकारिक सूचना के अनुसार, वैकल्पिक भाषा की परीक्षा तीन घंटे की होगी जबकि आधुनिक भारतीय भाषा की परीक्षा 50 अंकों की होगी और उनकी अवधि दो-दो घंटे की होगी. परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिस देखें.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने विस्तृत चर्चा के बाद दोनों परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी थी. हालांकि तारीखों की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की थी. लेकिन परिक्षाओं के बारे में जानकारी पहले ही दे दी गई थी. देश में बढ़ते कोरोना के बीच कई राज्यों में स्कूलों को बंद (Schools Closed) किया जा रहा है तो वहीं कई राज्यों में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की जा रही है, वहीं बिहार बोर्ड ने भी 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.

यहां देखें टाइम-टेबल
परीक्षा के कुछ दिनों पहले एडमिट कार्ड (Admit Card) भी जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. इसके अलावा इस बात की भी ध्यान रखें कि सोशल मीडिया पर कई फर्जी न्यूज भी वायरल हो रहे हैं ऐसे में केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.


Tags: