असम: फेसबुक पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट करना एक शख्स को भारी पड़ गया। पुलिस ने आधी रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमाने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, कि करीमगंज पुलिस स्टेशन  के अंतर्गत सैकुट गांव के कबीर अहमद के बेटे मोहम्मद मुस्ताक अहमद उर्फ साहेल को फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करने के लिए कल रात गिरफ्तार किया गया।’

कछार पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामनगर निवासी बक्तर हुसैन बरभुइया। सिलचर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मालुग्राम गनीवाला निवासी मो. इमरान हुसैन बोरभुइया।

Tags: