होजाई (असम) :असम के होजाई जिले में लंका रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 4.88 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि, गांजा एक ई-रिक्शा से बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गणेश दास के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा का चालक होने के साथ उसका मालिक भी है। आरोपित लंका रेलवे कॉलोनी का निवासी बताया गया है।

लामडिंग उपमंडल के पुलिस अधीक्षक प्लावन नाथ ने लंका पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर गांजा के पैकेट बरामद हुए, जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के तहत गांजा की आपूर्ति के स्रोत और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: