अरविंद केजरीवाल Punjab इलेक्शन पर : जनता के द्वारा तय होगा पंजाब में आप का सीएम कैंडिडेट, टेलीफोन पे अपनी राय दे सकती है जनता

Update: 2022-01-13 07:09 GMT

आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं पंजाब में सीएम फेस कौन होगा इस बारे में अगले सप्ताह बता दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि सीएम फेस का फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक फोन नंबर जारी किया, जिस पर लोग 17 जनवरी तक सायं 5 बजे तक अपनी राय दे सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के लिए जनता की पसंद महत्वपूर्ण है।


आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं पंजाब में सीएम फेस कौन होगा इस बारे में अगले सप्ताह बता दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि सीएम फेस का फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक फोन नंबर जारी किया, जिस पर लोग 17 जनवरी तक सायं 5 बजे तक अपनी राय दे सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के लिए जनता की पसंद महत्वपूर्ण है।

केजरीवाल ने कहा कि 7074870748 टेलीफोन नंबर जारी किया जा रहा है। जनता इस नंबर पर अपनी राय दे सकती है। जनता जिसका नाम तय करेगी वही सीएम फेस होगा। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान पंजाब में उनके सबसे बड़े नेता हैं और उनके छोटे भाई। उन्हीं की राय पर यह फैसला लिया गया है। इससे पूर्व अरविंद केजरीवाल ने गत दिवस मोहाली में खुशहाल पंजाब बनाने के लिए दस सूत्रीय माडल पेश किया। केजरीवाल ने कहा कि इन्हीं बिंदुओं के आधार पर रंगला और सुनहरा पंजाब बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा एक हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा। पंजाब में 25 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार ने राज किया। दोनों पार्टियों में गठजोड़ की सरकार चल रही थी। कांग्रेस अकालियों के काले कारनामों पर पर्दा डालने का काम करती थी और अकाली कांग्रेस के। अब लोग इस बार बदलाव चाह रहे हैं। 2017 में पार्टी से कुछ गलतियां हुई थीं, लेकिन इनको दोहराया नहीं जाएगा।

केजरीवाल ने माना कि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल उनसे मिले थे, उनकी ओर से लगाए गए आरोप सही नहीं है। राजेवाल ने 60 टिकटों की मांग की थी, लेकिन तब तक 90 टिकटें बंट चुकी थी। हमने राजेवाल को कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने टिकट दी है, वे भी किसानों के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा के चुनाव लड़ने से पार्टी के वोटों पर थोड़ा फर्क पड़ेगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पंजाब महत्वपूर्ण है, केजरीवाल नहीं। मजीठिया से माफी के मामले को कांग्रेस जानबूझ कर तूल दे रही है। पीएम सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News

-->