अरुणाचल प्रदेश विधानसभा को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Update: 2023-02-19 14:13 GMT
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 से 21 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। 20 फरवरी को वह अरुणाचल प्रदेश के 37 वें राज्य दिवस समारोह में भाग लेंगी और फिर इटानगर में राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में एक नागरिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
21 फरवरी को राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News

-->