West Kameng पश्चिमी कामेंग: अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के दिरांग इलाके में कई एकड़ जंगल में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पश्चिमी कामेंग जिले के दिरांग कस्बे के पास नादिपार वन क्षेत्र में लगी थी। दिरांग विधायक फुरपा त्सेरिंग ने एएनआई को फोन पर बताया कि 24 अप्रैल (गुरुवार) की शाम को आईटीबीपी कर्मियों, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन सेवाओं, स्थानीय प्रशासन और जनता की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। फुरपा त्सेरिंग ने कहा, "किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।