Arunachal अरुणाचल : शनिवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 5 बजकर 35 मिनट और 55 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र 27.56°N अक्षांश और 93.55°E देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
बीते दिनों भी कांपी थी धरती
बता दें कि इससे पहले, 28 जुलाई को शाम 6:36 बजे तिरप जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र 7 किलोमीटर की गहराई पर था। 27 जुलाई को राज्य के बिचोम में भी भूकंप आया था। यह भूकंप 27 जुलाई की रात 11:43 बजे आया था। जिसकी तीव्रता 2.8 दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप क्यों आते हैं? जानिए वैज्ञानिक कारण
भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की गति के कारण आते हैं। पृथ्वी की बाहरी परत (Lithosphere) कई बड़े टुकड़ों में बंटी होती है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये प्लेट्स मैग्मा पर तैरती हैं और सालों में कुछ सेंटीमीटर की रफ्तार से हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं एक-दूसरे से दूर जाती हैं या एक प्लेट दूसरी के नीचे खिसकती है तो जमीन के भीतर तनाव पैदा होता है। यह तनाव जब अचानक बाहर निकलता है, तो ऊर्जा के रूप में भूकंपीय तरंगें (Seismic Waves) निकलती हैं, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।
क्या रहा असर?
फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन NCS और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।