अरुणचाल न्यूज: हिमस्खलन में जान गंवाने वाले जवानों के परिजनों को CM देंगे इतने रुपए

अरुणचाल न्यूज

Update: 2022-02-09 13:17 GMT
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (CM Pema Khandu) ने राज्य के ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन (Avalanche in Arunachal) में अपनी जान गंवाने वाले सात सैन्य कर्मियों के परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपनी जान गंवाने वाले 7 बहादुर सैनिकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) (सीएमआरएफ) से प्रत्येक को 4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में आए हिमस्खलन (Avalanche In Arunachal Pradesh) में लापता होने वाले सेना के सात जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी। सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि सभी जवान शहीद हो गए हैं। बता दें कि बता दें कि ये जवान रविवार को कामेंग क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में गश्त कर रहे थे। इस दौरान आए हिमस्खलन में सात जवान फंस गए थे।
भारतीय सेना ने कहा, 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector of Arunachal Pradesh) के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवानों की मौत की पुष्टि हो गई है, उनके शव हिमस्खलन(Avalanche in Arunachal) स्थल से निकाले गए हैं। सेना के पूर्व में जारी बयान के मुताबिक, प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम की सूचना थी। बता दें कि हिमस्खलन में फंसने के बाद सेना ने जवानों के खोज और बचाव के लिए अभियान चलाया था। सेना ने अपने अभियान के तहत इन जवानों को खोज निकाला लेकिन तब तक सभी शहीद हो गए थे।
Tags:    

Similar News

-->