Kameng कामेंग : अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को दिरांग और तवांग के बीच भारी भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया। खबर है कि भूस्खलन के कारण पद्मा होटल के पास लगभग 120 मीटर लंबा रास्ता अवरुद्ध हो गया। इस घटना से मौके पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ियों से पत्थर लुढ़कते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। यह घटना पश्चिम कामेंग जिले के सैपर कैंप के पास हुई। भूस्खलन के इस क्षण को एक यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया और जल्द ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।