Arunachal Pradesh अरुणाचल प्रदेश: प्रदेश में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगो की जान जा चुकी है । राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।
कुल 938 लोग 23 जिलों के 156 गांवों में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें लोअर सुबानसिरी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां 114 कच्चे घर, 45 पक्के घर और 9 झोपड़ियां नष्ट हो गई हैं। जिले में 51 सड़कों, 17 बिजली लाइनों, 23 जल आपूर्ति लाइनों और दो स्कूलों को भी नुकसान पहुँचा है।
इसके अलावा, चांगलांग जिले में बुरी-दीहिंग नदी ने माकंटोंग पुल का आधा हिस्सा बहा दिया। इटानगर और पाकके केसांग क्षेत्रों में भी जलापूर्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।