युवक ने प्रेमिका के परिवार पर किया जानलेवा हमला, 11 लोग घायल

बड़ी खबर

Update: 2022-10-24 10:54 GMT
आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के एक युवक ने रॉड और चाकू से एक परिवार के 11 सदस्यों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की फिरंगीपुरम की है। आरोपी का नाम पेराम एडुकोंडालु है। पेराम ने जिन लोगों पर हमला किया, वह उस लड़की का परिवार है, जिससे वह प्यार करता था।
महिला की सगाई से था नाराज
दरअसल, महिला के परिवार ने उसकी सगाई किसी और से कर दी थी। पेराम इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा था कि महिला की सगाई किसी और से हो गई है। इसी बात से गुस्साए पेराम ने महिला और उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
सभी अस्पताल में भर्ती
हमले में महिला और उसके परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को गुंटूर जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि अन्य नौ लोगों को नरसरावपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News