Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए जराती-मलिगुड़ा रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। इस काम में करीब 300 कर्मचारी लगे हुए हैं।
ओडिशा के कोरापुट जिले में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कोरापुट और जयापुरम रेलवे स्टेशनों के बीच जराती रेलवे स्टेशन के पास हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद जगदलपुर से भुवनेश्वर जाने वाली हीराखंड एक्सप्रेस और किरंदोल-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के कर्मचारी मौके पर हैं और युद्धस्तर पर मिट्टी हटाने का काम कर रहे हैं।