आंध्र : तिरुपति ज़िले के श्री सिटी में हुए एक हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश सरकार आगे आई है। श्री सिटी में एक प्राइवेट इंडस्ट्रियल यूनिट में वॉटर बॉयलर फटने से पाँच लोगों की मौत हो गई। सरकार ने पीड़ितों के हर परिवार को ₹50 लाख का मुआवज़ा देने का ऐलान किया है।
यह घटना आज (शनिवार) श्री सिटी में एक फ़ार्मास्युटिकल मैन्युफ़ैक्चरिंग प्लांट में हुई। हादसे में पाँच वर्करों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए; अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने घटना पर दुख जताया और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।
Tags: