Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजमुंदरी से सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने साफ कर दिया है कि भारत किसी भी हालत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद के जरिए भारत के खिलाफ जहर फैलाने वाले पाकिस्तान की साजिशों को उजागर करने के लिए केंद्र द्वारा गठित सात सर्वदलीय टीमों में से एक पुरंदेश्वरी की अगुआई वाली टीम रविवार को दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हुई। यह टीम फ्रांस, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क और जर्मनी का दौरा करेगी और 8 जून को भारत लौटेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।