Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में इन दिनों तापमान बढ़ने लगा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। शनिवार को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में सामान्य से 2-2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज हुआ। हालांकि, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान पूरे तटीय आंध्र प्रदेश में गर्मी और उमस बनी रह सकती है।11 जून के बाद कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 7 जून को कावली 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।