Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को नरसापुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरावती में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में विजयनगरम, काकीनाडा, एलुरु जिलों में गर्मी की तीव्रता अधिक हो सकती है। मौसम विभाग ने भी इन क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति की संभावना जताई है।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों मे हल्की बारिश हो सकती है।