Mithali Raj और Raavi Kalpana के नाम स्टैंड और गेट का उद्घाटन, ICC अध्यक्ष ने किया सम्मान
Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने रविवार को राज्य की दो प्रमुख महिला क्रिकेटरों — मिथाली राज और रावी कल्पना — को समर्पित स्टैंड और गेट का उद्घाटन किया। ACA–VDCA क्रिकेट स्टेडियम में यह कार्यक्रम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे विश्व कप मैच से पहले आयोजित किया गया। ICC के अध्यक्ष जय शाह ने इस अवसर पर कहा, “मिथाली राज का सफर और उनके उपलब्धियां पूरी क्रिकेट दुनिया में प्रशंसा योग्य हैं। उनका नाम स्टैंड पर होना उनके योगदान को सही सम्मान देता है। यह कदम महिलाओं के क्रिकेट को प्रोत्साहित करेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।”
उद्घाटन समारोह में आंध्र प्रदेश के आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और HRD मंत्री नारालोकेश, ACA अध्यक्ष केसिनी शिवनाथ, ICC CEO संजोग गुप्ता, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और CEO टॉड ग्रीनबर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और सचिव देवजीत साइकिया भी समारोह में शामिल हुए। मिथाली राज, भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,868 रन बना चुकी हैं। उन्होंने 1999 में डेब्यू किया और भारत को दो ODI विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया। 23 साल के करियर में उन्होंने 150 से अधिक ODIs में कप्तानी की। उद्घाटन समारोह में मंत्री नारालोकेश ने मिथाली को ACA लोगो वाली सीमित संस्करण की सिल्वर क्रिकेट बॉल भेंट की।
नारालोकेश ने कहा, “मिथाली राज केवल नाम नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट की एक संस्था हैं। उनका स्टैंड ACA–VDCA स्टेडियम में एक प्रेरणा बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रोत्साहित करेगा। मिथाली राज ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। विज़ाग मेरे क्रिकेट जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। महिला क्रिकेट की प्रगति देख मुझे बेहद खुशी हो रही है। ICC और जय शाह के प्रयासों के लिए मैं आभारी हूं, जिन्होंने महिला क्रिकेट को मजबूत किया। रावी कल्पना ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मिथाली दीदी के साथ सम्मान पाकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। आंध्र प्रदेश ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिया है और आने वाले समय में और भी लड़कियां देश का नाम रोशन करेंगी।”
मिथाली राज के नाम स्टैंड और रावी कल्पना के नाम गेट का उद्घाटन महिला क्रिकेट के बढ़ते महत्व और महिला खिलाड़ियों की वैश्विक पहचान का प्रतीक है। Women’s Premier League (WPL) और पुरुषों एवं महिलाओं के मैच फीस में समानता ने क्रिकेट को वित्तीय दृष्टि से भी मजबूत किया है।