Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : एलुरु जिले के चोडिमेला के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। एक निजी ट्रैवल्स बस और लॉरी के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गये। दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह घटना उस समय घटी जब बस हैदराबाद से काकीनाडा जा रही थी। एलुरू जिला कलेक्टर वेत्रिसेल्वी ने घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल जाकर डॉक्टरों से पीड़ितों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। मंत्री कोलुसु पार्थसारथी, नादेंदला मनोहर और सांसद महेश यादव ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। नादेन्दला मनोहर ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करेगी।

Tags: