आंध्र प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट सीमा 2 साल बढ़ी

आंध्र प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाले राज्य कर्मचारियों के लिए सरकार बड़ी सौगात लेकर आई है।

Update: 2022-01-31 13:00 GMT

आंध्र प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाले राज्य कर्मचारियों के लिए सरकार बड़ी सौगात लेकर आई है। वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के रिटायर होने की आयु-सीमा में 2 साल का इजाफा कर दिया है। अब राज्य कर्मचारियों 60 के बजाय 62 वर्ष की आयु में रिटायर होंगे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को 62 वर्ष में रिटायर होने की सुविधा 1 जनवरी, 2022 की तारीख से ही मिलेगी।





Tags:    

Similar News