NTR :प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, "मैं एनटीआर गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्हें समाज के प्रति उनकी समर्पित सेवा और गरीबों व वंचितों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए बहुत सम्मान दिया जाता है। सिनेमा में उनका योगदान दर्शकों को आकर्षित करता है।
हम उनके जीवन से बहुत प्रेरणा लेते हैं। मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार एनटीआर के विजन को साकार करने का प्रयास कर रही है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने समाज की सेवा के लिए एन.टी. रामाराव (एनटीआर) के प्रयासों और फिल्म उद्योग में उनके योगदान को याद किया।