Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश: भारतीय मौसम विभाग  ने आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों के दौरान प्री-मानसून गतिविधियों के तेज होने की चेतावनी दी है। 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा तथा यानम क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले इलाकों और ऊँचे स्थानों पर रहने वाले लोगों को। साथ ही किसानों और मछुआरों को भी मौसम को ध्यान में रखकर गतिविधियाँ नियोजित करने का सुझाव दिया गया है


Tags: