Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) प्रबंधन ने तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर मंदिर के चार कर्मचारियों को गैर-हिंदू होने और अन्य धर्मों का पालन करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
टीटीडी ने उप-कार्यकारी अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण) बी एलिज़र, बीआईआरआरडी अस्पताल की स्टाफ नर्स एस रोज़ी, बीआईआरआरडी अस्पताल की ग्रेड-1 फार्मासिस्ट एम प्रेमवती और एसवी आयुर्वेद फार्मेसी की जी असुंथा को निलंबित कर दिया है।
टीटीडी ने शनिवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने अपने चार कर्मचारियों को अन्य धर्मों का पालन करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।