आंध्र प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और मंत्री अल्ला नानी (अल्ला काली कृष्णा श्रीनिवास) का मंगलवार को विशाखापत्तनम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अल्ला नानी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस विधायक के तौर पर की थी और वाईएस जगन सरकार में स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री के रूप में काम किया था। हाल ही में नानी टीडीपी (TDP) में शामिल हुए थे।

उन्होंने 1994 में पहली बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर एलुरु से चुनाव लड़ा था, 2004 में पहली बार विधायक चुने गए और 2019 में वाईएसआरसीपी (YSRCP) सरकार में मंत्री बने।

Tags: