पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की सभा में मची भगदड़, सात लोगों की मौत

Update: 2022-12-28 17:29 GMT

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने की खबर है। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहा है। जनसभा नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में आयोजित की गई थी। लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। छह और लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद यह भगदड़ मची। टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Tags:    

Similar News