Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश में रिक्त राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह सीट वाईएसआरसीपी सांसद विजयसाई रेड्डी के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। नामांकन इस महीने की 29 तारीख तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 तारीख को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 मई तय की गई है। चुनाव 9 मई को होंगे। मतों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।

Tags: