Amaravati अमरावती: आंध्र प्रदेश की AC बस के यात्रियों का एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यह हादसा तब हुआ जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही अमरावती AC बस के ड्राइवर नागराजू को हार्ट अटैक आ गया।
सोमवार दोपहर को, हैदराबाद से 19 लोगों को ले जा रही एक बस यादद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल में रुक गई, जब बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आया और उसकी सीट पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर नागराजू ओल्लापुडी का रहने वाला था और विजयवाड़ा डिपो में काम करता था। उन्होंने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से विजयवाड़ा ले जाया गया।