जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग में बीजेपी का प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में स्थित जिन्ना टावर का नाम बदले जाने की मांग

Update: 2022-05-25 04:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बीजेपी नेताओं का कहना है कि जो शख्स भारत के विभाजन का जिम्मेदार हो उसके नाम पर टावर का नाम नहीं होना चाहिए।कुछ साल पहले गुंटूर की नगर पालिका ने नाम बदलने को लेकर फैसला ले लिया था लेकिन कई लोगों की आपत्ति के कारण फ़ैसले को वापस ले लिया गया।गुंटूर शहर में मुसलमान और हिंदू समुदाय, दोनों की ही आबादी अच्छी-खासी है लेकिन यहां कभी भी सांप्रदायिक तनाव जैसी घटनाएं नहीं हुई है।आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में स्थित जिन्ना टावर का नाम बदले जाने की मांग को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने किया। पुलिस ने देवधर सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि जिन्ना टावर का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाना चाहिए।इस मांग को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गुंटूर शहर में मार्च निकाला। बीजेपी नेता सुनील देवधर ने कहा कि राज्य की वाईएस जगन रेड्डी सरकार अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->