ताडेपल्ली: एपी कैडर के 10 आईएएस प्रोबेशनर्स (2022 बैच) ने सोमवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात की. इस मौके पर सीएम ने प्रशिक्षु आईएएस को सरकार के शासन को जनता के करीब लाने और आम आदमी तक पहुंच बनाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बी स्मरण राज, बी सहादिथ वेंकट त्रिविनाग, सी. यशवंत कुमार रेड्डी, कल्पश्री केआर, कुशल जैन, मौर्य भारद्वाज, राघवेंद्र मीना, सौर्यमन पटेल, तिरुमणि श्री पूजा और वी. संजना सिम्हा शामिल थे।
=
Tags: