Amaravati अमरावती: आंध्र प्रदेश Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 8,427 पादरियों को सात महीने के लिए 30 करोड़ रुपये मानदेय देने की मंजूरी दी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रत्येक पादरी के लिए 35,000 रुपये की मानदेय राशि मई से नवंबर 2024 तक के महीनों के लिए है। गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, "मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 8,427 पादरियों को 5,000 रुपये प्रति माह जारी करने को हरी झंडी दे दी है।" विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर इस निर्णय की घोषणा की और इसे "पादरियों के लिए अच्छी खबर" बताया।
Tags: