Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का अपमान करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। नरसारावपेट मंडल के मुलकालूर निवासी शेख इरफान को नरसारावपेट ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय जनसेना नेता लक्ष्मीनारायण की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।