Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : हैदराबाद से तिरुपति जा रही वंदे भारत ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से ट्रेन को नेल्लोर में 15 मिनट तक रोका गया। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेन सामान्य रूप से रवाना हुई। ट्रेन रुकने के दौरान एसी काम नहीं करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।