Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में फैल जाएगा। उत्तरी आंध्र और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों समेत बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम में सतही दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके चलते राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को उत्तरी तट पर भारी बारिश होने की संभावना है। समुद्र में तूफान आने की आशंका के चलते मछुआरों को मंगलवार को मछली पकड़ने नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।