Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू एयर इंडिया विमान दुर्घटना के मद्देनजर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द करके आनन-फानन में विजयवाड़ा से प्रस्थान किया। केंद्रीय मंत्री घटना के संबंध में डीजीसीए, एयर इंडिया और एनडीआरएफ की टीमों के संपर्क में हैं। राममोहन नायडू ने कहा कि अहमदाबाद दुर्घटना चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दुर्घटना पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचाव दल पहले से ही घटनास्थल पर हैं।