Andhra : पूर्व प्रेमी की पत्नी को HIV वायरस का इंजेक्शन लगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश: वसुंधरा (34) आंध्र प्रदेश के कुरनूल की रहने वाली है। उसके एक्स-बॉयफ्रेंड ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। यह बात वसुंधरा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्हें अलग करना चाहती थी। इसके लिए उसने नर्स गोंग ज्योति (40) और उसके दो 20 साल के बच्चों के साथ मिलकर साजिश रची।
उसके एक्स-लवर की पत्नी, जो एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है, 9 जनवरी को दोपहिया वाहन से लंच के लिए घर लौट रही थी। वसुंधरा ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर सड़क दुर्घटना करवाने की साजिश रची और कथित तौर पर ऑटो में लवर की पत्नी को HIV वायरस का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के पति ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर वसुंधरा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वसुंधरा ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों से HIV संक्रमित खून के सैंपल लिए थे, यह कहकर कि उन्हें रिसर्च के मकसद से इनकी ज़रूरत है।
फिर उसने इसे फ्रिज में रखा और अपने एक्स-लवर की पत्नी को दे दिया।