आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर की डेटशीट जारी, देखें APBIE शेड्यूल जारी

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जाम आंध्र प्रदेश (APBIE) ने 2022 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल (AP Inter Exam) जारी कर दिया है.

Update: 2022-03-15 09:40 GMT

आंध्र प्रदेश: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जाम आंध्र प्रदेश (APBIE) ने 2022 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल (AP Inter Exam) जारी कर दिया है. आंध्र प्रदेश इंटर एग्जाम 2022 का पूरा टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in पर अपलोड किया गया है. अगर आपने आंध्र प्रदेश बोर्ड की इंटर परीक्षा 2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा है, तो एपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2022 की डेटशीट डाउनलोड (AP Inter date sheet 2022) कर लें. एपी इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के लिए किस विषय की परीक्षा कब होगी, इसकी पूरी जानकारी इस खबर में आगे दी गई है. आप एपी इंटर टाइम टेबल 2022 सेव कर सकते हैं.

आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑप इंटरमीडिएट एग्जाम (BIE AP) द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, इंटर फर्स्ट ईयर एग्जाम 22 अप्रैल 2022 से शुरू होंगे. एपी इंटर सेकंड ईयर एग्जाम 2022 का आयोजन 23 अप्रैल से किया जाएगा. पहले ये परीक्षाएं 08 अप्रैल से शुरू होने की संभावना थी. अब एपी इंटर फर्स्ट ईयर एग्जाम 22 अप्रैल से लेकर 11 मई 2022 तक चलेगा. सेकंड ईयर एग्जाम का संचालन 23 अप्रैल से लेकर 12 मई 2022 तक किया जाएगा.
परीक्षा की तारीख किस विषय की परीक्षा होगी
22 अप्रैल 2022 पार्ट 2 सेकंड लैंग्वेज पेपर 1
25 अप्रैल 2022 पार्ट 1 इंग्लिश पेपर 1
27 अप्रैल 2022 पार्ट 3 मैथ्स पेपर 1 ए, बॉटनी पेपर 1, सिविक्स पेपर 1
29 अप्रैल 2022 मैथ्स पेपर 1 बी, जूलॉजी पेपर 1, हिस्ट्री पेपर 1
02 मई 2022 फीजिक्स पेपर 1, इकोनॉमिक्स पेपर 1
06 मई 2022 केमिस्ट्री पेपर 1, कॉमर्स पेपर 1, सोशियोलॉजी पेपर 1, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक पेपर 1
09 मई 2022 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर पेपर 1, लॉजिक पेपर 1, ब्रिज कोर्स मैथ्स पेपर 1 (बीपीसी स्टूडेंट्स के लिए)
11 मई 2022 मॉडर्न लैंग्वेज पेपर 1, ज्योग्रफी पेपर 1
AP Board Inter 2nd Year Time Table 2022
परीक्षा की तारीख किस विषय की परीक्षा होगी
23 अप्रैल 2022 पार्ट 2 सेकंड लैंग्वेज पेपर 2
26 अप्रैल 2022 पार्ट 1 इंग्लिश पेपर 2
28 अप्रैल 2022 पार्ट 3 मैथ्स पेपर 2, ए बॉटनी पेपर 2, सिविक्स पेपर 2
30 अप्रैल 2022 मैथ्स पेपर 2 बी, जूलॉजी पेपर 2, हिस्ट्री पेपर 2
05 मई 2022 फीजिक्स पेपर 2, इकोनॉमिक्स पेपर 2
07 मई 2022 केमिस्ट्री पेपर 2, कॉमर्स पेपर 2, सोशियोलॉजी पेपर 2, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक पेपर 2
10 मई 2022 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर पेपर 2, लॉजिक पेपर 2, ब्रिज कोर्स मैथ्स पेपर 2 (बीपीसी स्टूडेंट्स के लिए)
12 मई 2022 मॉडर्न लैंग्वेज पेपर 2, ज्योग्रफी पेपर 2एपी इंटर प्रैक्टिकल का नया शेड्यूल जल्द
एपी बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम 2022 का नया शेड्यूल भी जारी कर देगा. पहले बोर्ड ने आंध्र प्रदेश बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए हॉल टिकट (AP Practical Hall Ticket 2022) जारी किया था. लेकिन नई तारीखों की घोषणा के बाद दोबारा हॉल टिकट जारी नहीं किए जाएंगे. पुराने एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे.


Tags:    

Similar News