Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय रक्षा बलों के समन्वय के कारण ही सफल हुआ। उन्होंने बुधवार को विशाखापत्तनम नेवल डॉक यार्ड में युद्धपोत 'आईएनएस अर्नाला' को राष्ट्र को समर्पित किया और राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 40 युद्धपोतों को निर्धारित क्षेत्रों में तैनात किया गया और एकजुट कार्रवाई के साथ आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के लिए 60 और युद्धपोतों का निर्माण किया जा रहा है। पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने कहा कि युद्धपोत अर्नाला खोज और बचाव कार्यों में भाग लेगा।