Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले पीवीएन माधव ने गुरुवार को हैदराबाद में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने हैदराबाद में मौजूद अपनी मां राधा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने पिता दिवंगत पीवी चलपति राव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। माधव ने ये तस्वीरें एक्स पर शेयर कीं।