Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ गया है। तटीय आंध्र और रायलसीमा जिलों में औसत तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। आईएमडी ने बताया है कि तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। राज्य भर में 150 से अधिक मंडलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
प्रकाशम जिले के कोमारोलु, नांदयाल और कमलापुरम में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया।
रुद्रवरम, एस कोटा, अनकापल्ले और अन्नामय्या जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस
कुरनूल जिले के कोसिगी, श्रीकाकुलम जिले के मिलियापुट्टु, सत्य साईं जिले के तड़ीमर्री, सब्बावरम और वीरघट्टम में तापमान 41 डिग्री
अनंतपुर जिले के गुंटकल, पूर्वी गोदावरी जिले के गोपालपुरम, तिरुपति और नेल्लोर में तापमान 40 डिग्री
चित्तूर, कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम, पालनाडु जिले के नरसारावपेट, एलुरु और अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस