Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नेल्लोर जिले के कावली निवासी मधुसूदन राव के परिवार को राज्य सरकार ने 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। इस राशि का चेक रविवार को नेल्लोर के सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी, एमएलसी बीडा रविचंद्र, विधायक डीवी कृष्णा रेड्डी और आरडीओ एम. सनी वामसी कृष्णा ने मधुसूदन राव की पत्नी कामाक्षी को सौंपा। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि गठबंधन सरकार भविष्य में भी उनका समर्थन करती रहेगी।

Tags: