Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश: कड़प्पा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार थे और गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के गांव आए हुए थे।

मायदुकुर के पुलिस उप-अधिक्षक के अनुसार, बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच थी। वे दोपहर करीब 3 बजे तालाब में खेलने गए थे। शुरुआत में पानी कम था, लेकिन लगभग 200 मीटर की दूरी पर गहराई अचानक 12 से 13 फीट हो गई, जहां जाकर वे फंस गए और तैर नहीं पाए।

शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी खोज में तालाब तक पहुंचे, जहां उन्हें केवल बच्चों के कपड़े मिले। इसके बाद रात 11 बजे तक चले खोज अभियान में पांचों बच्चों के शव बरामद किए गए। 


Tags: