Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : तिरुपति जिले के गुडूर के अशोकनगर में एक भयावह घटना घटी। गंदे नहर में जुड़वां बच्चों के शव मिले। नहर से कचरा हटाते समय सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बच्चों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।