Andhra: आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने ज्ञानश्वरी के लापता होने के मामले में पुलिस को निर्देश जारी किए
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने काकीनाडा ज़िले के SP से ज्ञानेश्वरी के लापता होने के मामले पर बात की और मामले की जानकारी ली। गृह मंत्री के निर्देश पर NDRF और वन विभाग की टीमें हरकत में आ गई हैं।
उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए और कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
गृह मंत्री ने कहा कि अधिकारी आपस में तालमेल बिठाकर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि काकीनाडा ज़िले के टुनी मंडल की डोंडावका पंचायत के CH अग्रहारम की रहने वाली दो साल की ज्ञानेश्वरी पिछले शनिवार को लापता हो गई थी।