Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : शहर के कपिला तीर्थम चौराहे पर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने उत्पात मचाया। उसने फुटपाथ पर भीख मांगने वालों पर पत्थरों से हमला किया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान शेखर (55) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: