Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : जन सेना संसदीय दल के नेता वल्लभनेनी बालसौरी ने मांग की है कि गुजरात के आणंद में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का दक्षिणी परिसर आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में स्थापित किया जाए। बुधवार को लोकसभा में इस विधेयक पर हुई बहस में उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने मांग की कि यहां एक स्वतंत्र परिसर स्थापित किया जाए और सहकारी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं।