ताडेपल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती तिरुपति रायडू ने आज (11 मई) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से ताडेपल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की. रायडू ने सीएम जगन के साथ राज्य में खेलों के विकास, खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसर, प्रशिक्षण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की.
सीएम जगन ने इस मौके पर रायडू को बधाई दी। इसी बीच मालूम हो कि 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अंबाती रायडू इस समय आईपीएल-2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Tags: