Click the Play button to listen to article

आंध्र के पश्चिम गोदावरी जिले में शुक्रवार अल सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिले के ताडेपल्लीगुडेम क्षेत्र में मछलियों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार वीरा ने बताया कि पश्चिम गोदावरी जिले के ताडेपल्लीगुडेम इलाके में आज तड़के मछली ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार वीरा ने बताया कि संभवत: चालक ट्रक पर काबू नहीं रख सका, इसलिए यह हादसा हुआ।



   


Tags: