Amaravati अमरावती: AP के नंद्याल जिले में शुक्रवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बेंगलुरु के रहने वाले प्रमोद अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुपति के लिए निकले थे।
जिस कार में वे जा रहे थे, वह नंद्याल जिले में डॉन नेशनल हाईवे पर जगदुर्थी में एक क्रेन से टकरा गई। हादसे में प्रमोद की पत्नी, बेटे और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रमोद को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।