कार से बरामद हुए 53 लाख रुपए

Update: 2022-02-24 07:09 GMT

अमरोहा की गजरौला कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 53.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके साथ तीन आरोपियों को हिरासत में किया है। कार सवार दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। पुलिस हिरासत में लिए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उधर पकड़े गए लोगों ने खुद को सीसा कारोबारी बताया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी साफ-साफ बताने को राजी नहीं है। उधर कस्टम विभाग के अधिकारी भी जांच पड़ताल के बाद कुछ बताने की बात कह रहे है।

गजरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक लक्जरी कार आ रही है। उसमें सवार तीन लोगों के पास मोटी रकम है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद आई एक कार को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 53 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए। फिहलाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News