15 दिनों में कम होगा 3 किलो वजन, एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स की लें मदद

बताए इन टिप्स की लें मदद

Update: 2023-09-25 07:11 GMT
वजन घटाने की जल्दबाजी में अक्सर लोग गलतियां कर बैठते हैं। जल्दी वजन घटाने के चक्कर में लंबे वक्त तक भूखे रहने से अपनी सेहत खराब कर लेते हैं। आपको बता दें कि वेट लॉस के लिए आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि सही तरीके को फॉलो करना चाहिए। बेशक आप जो भी खाते हैं, आपके वजन पर उसका असर होता है। लेकिन इसके साथ-साथ मील टाइमिंग, मील्स के बीच अंतर और भी कई चीजें हैं, जो आपके वजन पर असर डाल सकती है। अगर आप इन टिप्स को सही तरीके से फॉलो करेंगी, तो 15 दिनों में आराम से 2-3 किलों तक वजन कम कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं।
प्रोटीन को बनाएं डाइट का हिस्सा
वजन घटाने के लिए डाइट में प्रोटीन को सही मात्रा में शामिल करना चाहिए। प्रोटीन शरीर में फैट की तरह जमा नहीं होता है। इससे पेट भी भरता है और आपको लंबे समय तक कुछ खाने की इच्छा भी नहीं होती है। डाइटिशियन प्रोटीन को वेट लॉस का सीक्रेट मानती हैं। दालें, अंडे, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स और नट्स को जरूर डाइट में शामिल करें। हालांकि, खाने में कार्ब्स और हेल्दी फैट्स भी जरूरी होते हैं। लेकिन वेट लॉस के लिए प्रोटीन रिच डाइट अहम है।
वेट लॉस के लिए इंफ्यूज्ड वॉटर पिएं
वजन कम करने के लिए आपको इंफ्यूज्ड वॉटर को जरूर पीना चाहिए। खीरा, चिया सीड्स, पुदीना, अदरक और भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनसे बने इंफ्यूज्ड वॉटर से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इस तरह का पानी न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि वेट लॉस को भी आसान बनाता है। साथ ही, इससे डाइजेशन भी अच्छा रहता है।
आंतों की सेहत पर ध्यान दें
वेट लॉस के लिए गट हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपकी गट हेल्थ सही नहीं है, डाइजेशन सही नहीं है, तो आपको वजन कम करने में मुश्किल आ सकती है। इसलिए सेब, अदरक, ग्रीन टी (वेट लॉस के लिए कब पिएं ग्रीन टी), बादाम दही और अन्य ऐसी चीजों को खाएं जो आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर गट को हेल्दी रखती है और इसका सीधा असर आपके वजन पर होता है। जिन लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं होता है, उन्हें वजन कम करने में ज्यादा मुश्किल आती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->