आसानी से घर पर ही बना सकते हैं चॉक्लेट आइस क्रीम

हम आपके लिए चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को दीवाना बना देगी।

Update: 2023-06-01 14:30 GMT
आइसक्रीम की जब भी बात आती हैं तो मन में ख्याल आता हैं कि बाजार से इसे लाया जाए। लेकिन आप चाहे तो आसानी से घर पर ही बाजार जैसा स्वाद देने वाली आइसक्रीम बने जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को दीवाना बना देगी।तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
फुल क्रीम दूध - 2,1/2 कप
कस्टर्ड पाउडर - 1 छोटा चम्मच
कोको पाउडर - 2 छोटे चम्मच
चीनी - 1 कप
वनीला एसेंस - 1/2 छोटा चम्मच
क्रीम - 1 1/2 कप
नट्स - जरूरत अनुसार (कटे हुए)
बनाने की विधि
- सबसे पहले 1/2 कप दूध में कोको पाउडर, चीनी और कस्टर्ड पाउडर मिलाएं।
- बाकी के दूध को उबालकर उसमें कस्टर्ड मिक्सचर मिलाएं।
- मिक्सचर उबलने के बाद आधा मिनट गैस की हल्की आंच पर रखें।
- अब इसे ठंडा करके इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिलाएं।
- मिश्रण को डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें।
- आइसक्रीम जमने पर इसे ब्लैंडर में पीसकर दोबारा फ्रिज में जमने दें।
- इस प्रकिया दो बार दोहराएं।
- फिर 2 घंटे तक इसे नॉर्मल टैंपरेचर पर जमने दें।
- इसे सर्विंग डिश में निकाल कर नट्स से गार्निश करके सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->